जौनपुर, फरवरी 28 -- मुफ्तीगंज। क्षेत्र के उमरीतारा पाण्डेयपुर में शनिवार को आमली एकादशी के मौके पर मंठ बाबा मंदिर परिसर में राम-जानकी की मूर्ति का प्रतिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। स्थापना के बाद भव्य विग्रह के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सायंकाल भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओ ने भंडारे में प्रसाद चखा। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत आशीष गौतम अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन रहे। मूर्ति स्थापना में ज्ञान प्रकाश सिंह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि राम भारतीय संस्कृति के आराध्य देव हैं और राम नाम संकीर्तन से मानव आवागमन के बंधन से मुक्त हो सकता है। कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह ने अतिथियों का सम्मान कर आभार जताया। आयोजन में भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, रमेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह सहित अनेक ल...