आगरा, अप्रैल 19 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा के समीप नगला पीपल गांव के मंदिर में रखीं देव प्रतिमाओं को बीती रात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली है और अराजक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की सुबह नगला पीपल गांव के माता मंदिर में रखीं देव प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर प्रवेश राणा, मोहनपुरा चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल के पहुंच गए। मंदिर पर ग्रामीण एकत्रित थे और घटना को लेकर नाराजगी जता रहे थे। यह भी पढ़ें- असामाजिक तत्वों ने काली मंदिर में की तोड़फोड़, की मुकुट चोरी पुलिस ने लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत किया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी...