जौनपुर, मार्च 10 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के सवैया गांव में रविवार शाम मंदिर में संध्या आरती के दौरान बाइक सवार उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद महिला सदमे में आकर बेहोश हो गई। जानकारी के अनुसार सवैया गांव निवासी 60 वर्षीय शशी मिश्रा शाम करीब छह बजे मंदिर में संध्या आरती करने गई थीं। आरती समाप्त होने के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों युवकों ने पहले महिला के पैर छुए और प्रसाद मांगा। महिला जैसे ही प्रसाद लेने के लिए मंदिर की ओर मुड़ी, उसी दौरान एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली और दोनों बाइक से फरार हो गए। महिला शोर मचाते हुए बाहर निकलीं, लेकिन तब तक उचक्के मौके से भाग चुके थे। घटना के समय महिला के पति चिंता मणि बाजार गए हुए थे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.