गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर परिसर में सिगरेट पीने का विरोध करना एक महिला को काफी महंगा पड़ा। महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने मंदिर परिसर में फैली गंदगी की वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल की थी। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। मोदीनगर की बाग कॉलोनी निवासी पंकज कंसल हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी हैं। उनकी पत्नी सपना अग्रवाल गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए रोजाना शाम के समय जाती हैं। मंगलवार शाम जब वह मंदिर परिसर में पहुंची तो उन पर अचानक कई महिलाओं सहित लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया।महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी...