मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन चोरी
फरीदाबाद, मई 28 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-3 स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आई महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित गोपाल सिंह ने बताया कि उनकी माता धना देवी 27 मई की सुबह मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन की लाइन में खड़ी होने के दौरान किसी अज्ञात महिला ने उनके गले से करीब 15 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ली। घर पहुंचने पर महिला को चोरी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपी महिला की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.