हापुड़, दिसम्बर 17 -- देहात थाना क्षेत्र के जरौठी रोड पर स्थित मां चामुंडा मंदिर में पूजा-सामग्री खंडित करने का विरोध करने पर एक शराबी युवक ने पुजारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद पुजारी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज रिपोर्ट में मां चामुंडा मंदिर के पुजारी पंडित सुधाकर अवस्थी ने बताया कि 14 दिसंबर को वह मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी बीच देवनंदनी अस्पताल के पास रहने वाला रिंकू मंदिर में शराब का सेवन कर पहुंच गया। अारोपी ने मंदिर में पूजा-सामग्री को खंडित करते हुए उसे जमीन पर फेंक दिया। पीड़ित पुजारी ने इस घटना का विरोध करते हुए एक व्यक्ति को फोन किया। जिसके बाद आरोपी ने उन पर जूता फेंककर मारा। आरोपी ने पीड़ित के सा...