मधुबनी, जनवरी 1 -- हरलाखी,एक संवाददाता। हरलाखी में गुरुवार को मंदिरों में पूजा व दर्शन से लोगों के नए साल का दिन शुरु हुआ। नए साल के पहले दिन सभी देवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। मंदिरों में आस पास के स्थानीय लोगों के अलावा दूरदराज के श्रद्धालु भी दर्शन व पूजा से नए साल की शुरुआत की। जहां कलना गांव स्थित ऐतिहासिक कल्याणेश्वर महादेव स्थान, फुलहर गांव स्थित माता गिरिजा स्थान व कमतौल गांव स्थित मनोकामनानाथ महादेव स्थान सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने वाले लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इन सभी मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालु दर्शन व पूजा के लिए कतार में खड़े होकर हर हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे। जयकारों से मंदिर परिसर सहित आसपास के इलाकों में पूरा भक्तिमय माहौल बना हुआ था। वहीं स्थानी...