मैनपुरी, मार्च 20 -- किशनी। दलित किशोरी को मंदिर में पूजा नहीं करने दी गई। किशोरी और उसकी मां ने विरोध किया तो दबंग ने मारपीट की और दोनों को घायल कर दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो शिकायत सही पायी गई। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को तहरीर देकर मीरा देवी पत्नी अशोक वाल्मीकि ने जानकारी दी कि 19 मार्च की सुबह 10 बजे उसकी पुत्री कविता शमशेरगंज मंदिर में पूजा करने गई थी। जहां शिवम सैनी पुत्र विद्याराम सैनी ने जातिसूचक गालियां दी और मंदिर में पूजा नहीं करने दी। विरोध करने पर लाठी डंडा और सरिया से उसकी मारपीट की गई। जिससे पुत्री का सिर फट गया। जब वह बचाने गई तो उसके साथ भी धक्का मुक्की गई और उसे जमीन से गिरा दिया। दो दिन पूर्व हुई इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.