मंदिर में पूजा कर रहे बुजुर्ग पर चाकू से हमला
फरीदाबाद, जून 4 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव भुआपुर में घर के मंदिर में पूजा कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भुआपुर निवासी बीर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर में बने मंदिर में पूजा कर रहे थे। उस समय वह घर में अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान उनका पड़ोसी कपूर उनके घर में घुस आया और कमरे में पहुंचकर उनसे बातचीत करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अचानक चाकू से उन पर हमला कर दिया। बीर सिंह के अनुसार उन्होंने सामने तकिया लगाकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया और जोर-जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.