मंदिर में पूजा करने से रोकने पर पुजारी से विवाद
आजमगढ़, जून 26 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के पूरब पोखरा स्थित ठाकुरजी मंदिर में शुक्रवार को पूजा करने को लेकर विवाद हो गया। एक श्रद्धालु ने मंदिर के पुजारी पर पूजा करने से रोकने का आरोप लगाया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।अतरौलिया बाजार के पूरब पोखरा स्थित ठाकुरजी मंदिर काफी पुराना है। आस-पास के लोग यहां पूजा करते हैं। कस्बा निवासी विशाल सोनी शुक्रवार को पूजापाठ करने गए थे। इस दौरान विवाद हुआ। विशाल सोनी ने आरोप लगाया कि वह मंदिर में पहुंचे तो पुजारी ने उन्हें पूजा करने से रोक दिया। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मंदिर में दोबारा न आने की धमकी दी। जानकारी होने पर बाजार के व्यापारियों की भीड़ जुट गई। मंदिर परिसर के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने इसकी सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.