इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- जसवंतनगर। नगला उदय सिंह के पास स्थित पथरी वाले बाबा मंदिर में पूजा करने गए एक युवक पर सोमवार को दबंगों ने पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने युवक पर फायरिंग की, जबकि उसके साथी ने कार से कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। नगला उदय सिंह निवासी अभिनेंद्र प्रताप उर्फ कन्हैया सोमवार सुबह करीब 11 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था। पूजा के बाद वह मंदिर परिसर में लगे नल के पास खड़ा था, तभी गांव का ही संजय तोमर वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से उसपर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान संजय तोमर का साथी दीपू भी मौके पर मौजूद था, जिसने कार...