रुडकी, फरवरी 28 -- लालकुर्ती स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा करने पहुंची एक महिला का भीड़ में मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर ढंडेरा निवासी गीता सावंत पत्नी हरीश सावंत शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची थीं। उस समय मंदिर परिसर में काफी भीड़ थी। इसी बीच दो महिलाएं उनके पास आकर खड़ी हो गईं। एक महिला ने उनसे बातचीत शुरू कर ध्यान भटकाया, जबकि दूसरी ने मौका पाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र निकाल लिया। कुछ देर बाद जब गीता सावंत को मंगलसूत्र गायब होने का एहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश की, लेकिन तब तक वे फरार हो चुकी थीं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.