बांदा, मार्च 26 -- बांदा। अष्टमी पर्व पर गुरुवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने पूजा कर रही महिला की गले से मंगलसूत्र निकाल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। शहर के गूलरनाका मोहल्ला निवासी संपति अग्रवाल पत्नी भैरव प्रसाद अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महेश्वरी देवी मंदिर में सुबह 8 बजे पूजन करने गई थी। इसी दौरान भीड़ में किसी महिला ने धक्का देकर मंगलसूत्र निकाल लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि मामला संज्ञान में हैं। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.