खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि शहर के राजेंद्र चौक स्थित दुर्गा मंदिर में नवमी के दिन मां दुर्गा का प्रसाद चढ़ाने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही मंदिर परिसर में समिति के द्वारा कन्या पूजन कराया गया। नवमी होने के कारण पूरे जिले से श्रद्धालु आकर मां की पूजा-अर्चना की अधिक भीड़ होने के कारण समिति के अमित कुमार प्रिंस, भूषण यादव,मुकेश यादव, सोनू कुमार, कुणाल यादव, गोलू कुमार, सदानंद यादव, कुंदन यादव, प्रेम यादव काफी व्यस्त दिखे। वही पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के पश्चात जिले के कोने-कोने से आए ध्वज का ध्वजारोहण शंभूनाथ ठाकुर हनुमान मंदिर के पुजारी के द्वारा ध्वजारोहण हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ ध्वजारोहण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...