संभल, अगस्त 20 -- करीब 15 वर्ष पहले प्रेम विवाह के लिए मुस्लिम धर्म अपनाने वाले कप्तान सिंह ने अब पत्नी मुस्कान और तीन बच्चों के साथ सनातन धर्म में लौटने की इच्छा जताई है। मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित मंदिर में पत्नी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से पुनर्विवाह करने के बाद बुधवार को दोनों जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। कप्तान सिंह ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी और बच्चों समेत सनातन धर्म में वापसी की अनुमति मांगी। कप्तान सिंह मूल रूप से हाथरस जिले के गढ़ी जैनी गांव के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक, करीब 15 वर्ष पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मुस्कान से प्रेम विवाह करने के लिए उन्होंने उसके परिजनों की शर्त पर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। इसके बाद उनका नाम मोहम्मद कप्तान खान हो गया। विवाह के कुछ वर्ष बाद वह पत्नी के साथ संभल के आढ़ौल ग...