भदोही, जनवरी 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ष्ठान का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आस्थावानों ने देवाधिदेव महादेव का पूजन किया। इस दौरान प्रवेश तिवारी और रंजीत मिश्र द्वारा करीब 11 किलोग्राम का पीतल धातु से निर्मित धर्म ध्वज सिद्धपीठ बाबा हररिनाथ धाम को समर्पित किया गया। मंदिर में हवन-पूजन के बाद भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष जी महराज ने कहा कि सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में भूत भावन भगवान शंकर का विधि-विधान से पूजन करने के साथ ही 11 किलोग्राम का पीतल निर्मित धर्म ध्वज को समर्पित किया गया। धर्म ध्वज स्थापना पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इस मौके पर कृष्णकांत, शुभम तिवारी, रंजीत मिश्रा, नीतीश मिश्र, नीरज पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.