बागपत, जून 30 -- बड़ौत। बिनौली रोड स्थित शिव मंदिर में सोमवार तड़के करीब चार बजे एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दानपात्र लेकर भागने का प्रयास किया। मंदिर में पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि गश्त कर रही टीम ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, इसलिए वह चोरी नहीं कर सका। सोमवार की तड़के मंदिर में पूजा करने गए अनिल, सुधीर, नीटू पारुल व नेहा समेत अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने मंदिर में घुसकर शीशों सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। इसके बाद वह लाखों रुपये से भरा दानपात्र उठाकर बाहर निकलने लगा। इसी दौरान पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रेलवे रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज, पंचवटी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ...