अशोकनगर, अगस्त 23 -- जिले के चंदेरी क्षेत्र में मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। चंदेरी के बांकलपुर गांव में एक युवक पर मंदिर परिसर में घुसकर शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को खंडित करने का आरोप है। आरोपी ने हनुमान प्रतिमा पर भी पत्थर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के दौरान मंदिर में मौजूद अन्य प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया गया। आरोप है कि कुछ प्रतिमाओं को मंदिर परिसर से निकालकर खेत में फेंक दिया गया। मंदिर के पुजारी के साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने पुजारी के हाथ से रामायण छीन ली और उसे फाड़ दिया। इसके बाद पुजारी के साथ मारपीट भी की गई। ...