गुमला, दिसम्बर 15 -- घाघरा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव और हनुमान मंदिर में तोड़-फोड़ के कारण लोगों में भड़के जनाक्रोश की वजह से सोमवार को घाघरा प्रखंड मुख्यालय में आज दिन भर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहे। लोगों में भड़के आक्रोश कारण पुलिस और प्रशासन को स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए खासा मशक्कत करना पड़ा। वहीं करीब छह घंटे तक गुमला-लोहरदगा मार्ग पर जाम के कारण आज घाघरा-विशुनपुर इलाके से होने वाली बॉक्साईट ढुलाई प्रभावित रहा। वहीं जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री जाम खुलने को लेकर भगवान से प्रार्थना करते नजर आये। उधर अपराहन में सड़क जाम हटते ही थाना प्रभारी पुनीत मिंज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गए। महज डेढ़ घंटे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.