ललितपुर, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र के मौके पर जगतजननी की आराधना, सेवा के लिए विभिन्न देवी मंदिरों और घरों में धार्मिक आयोजनों की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्त अगाध श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन और हवन करेंगे। मंदिरों के साथ घरों में धार्मिक आयोजन भी होंगे। बृहस्पतिवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इन विशेष दिनों में देवी के पूजन पाठ के लिए भक्तों ने विशेष तैयारियां कर ली हैं। देवी मंदिरों में भी रंग रोगन, साफ सफाई के साथ ही पूजन संबंधी इंतजाम हो गए हैं। अलग-अलग मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। नयी बस्ती स्थित श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम में माता का पूजन होगा। महामंडलेश्वर हर रोज मां का विभिन्न दृव्यों से अर्चन करेंगे। हवन में आहुतियां भी दी जाएंगी। इसके अलावा काली बउवा मंदिर चौबय...