रुडकी, अप्रैल 3 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नंद विहार में मंदिर में चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 29 मार्च को चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी समेत और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में मंदिर के पुजारी की ओर से तहरीर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि टिहरी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...