गाजीपुर, जून 27 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित मंदिर से चोरी हुए चांदी के मुकुट की घटना का खानपुर पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी के मुकुट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मुकुट की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि 25 जून की रात गोपालपुर स्थित मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी हो गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल आरोपी मुकुट को बेचने के लिए बिहारीगंज डगरा मार्ग से गुजरने वाले हैं। यह भी पढ़ें- चोरी के सामान के साथ दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शनिवार तड़के करीब 1:54 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिय...