अमरोहा, मार्च 4 -- रविवार रात क्षेत्र के प्राचीन चाकेश्वर झारखंडी मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गौरतलब है कि रविवार रात चोरों ने चाकेश्वर झारखंडी महादेव मंदिर का ताला तोड़ते हुए अंदर से माता के थान पर चांदी का छत्र चोरी कर लिया था। इसके अलावा दान पात्र भी चोरी करके ले गए थे। सोमवार सुबह पुजारी नीरज गिरि मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई थी। पुजारी के मुताबिक छत्र करीब एक किलो चांदी का था, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। दान पात्र में भी लगभग पांच हजार रुपये थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकार्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों ...