रुडकी, अप्रैल 4 -- कोतवाली गंगनहर पुलिस ने मंदिर में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए जेवरात और नकदी बरामद की गई है। इंपेक्टर मणीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तीन तारीख को मंदिर में चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सटीक सूचना पर शनिवार को दून स्कूल वाली रोड (कलियर पुल की तरफ) से एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है। अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान नवाज पुत्र इसरार निवासी गली नंबर 17, निकट दून स्कूल थाना सिविल लाइन रुड़की के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है।

हि...