नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, का.सं.। ज्योति नगर थाना पुलिस ने मीत नगर स्थित शिव मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय हरबीर उर्फ काला बच्चा और नंद नगरी निवासी 37 वर्षीय दिलशाद के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, 24 फरवरी को 75 वर्षीय मुख्य पुजारी अशोक दीक्षित की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी की रात मंदिर में ताला लगाकर गए थे, सुबह ताला टूटा मिला और नकदी व पूजा सामग्री गायब थी। जांच में हरबीर और फिर रिसीवर दिलशाद को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...