आगरा, मई 11 -- न्यू आगरा पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के आरोपित रोहित उर्फ उट्टू निवासी नगला बूढ़ी दयालबाग को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक पीले धातु की मूर्ति, तीन घंटी, एक ज्योति बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने नौ मई को अरविंद नगर स्थित मंदिर से देवता की मूर्ति और अन्य सामान चोरी किया था। जिसे बेचने गांव मऊ जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लियाा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...