उन्नाव, दिसम्बर 17 -- नवई। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मंदिर में चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र पिपरोसा गांव में मंगलवार रात मानसिरा मंदिर में एक युवक चोरी के इरादे से घुसा। आरोपी ने मंदिर से 14 छोटे-बड़े घंटे चोरी कर लिए थे। इसी दौरान गांव के ही निवासी ओम प्रकाश पुत्र कल्लू ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना करन निवासी रायपुर गढ़ी थाना माखी बताया है। पुलिस ने उसके पास झोले से 14 छोटे-बड़े पीतल के घंटे दो लोहे की चेन, चोरी में इस्तेमाल होने वाली एक आरी और एक प्लास बरामद किया। कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट...