हरिद्वार, जुलाई 1 -- हरिद्वार। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी नेता और अधिवक्ता सचिन कुमार बेदी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को पत्र भेजकर अपील की है कि ऐसे मामलों में आरोपियों की पैरवी न करने के संबंध में देशभर की बार एसोसिएशनों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। अधिवक्ता सचिन बेदी ने कहा कि श्रीराम मंदिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहां हुई चोरी की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य न केवल आस्था का अपमान हैं, बल्कि भारत की छवि को भी धूमिल करते हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- राम मंदिर के बाद अब वृंदावन के बांकेबिहारी के दा...