बुलंदशहर, मई 12 -- क्षेत्र के मोहल्ला राधा-कृष्ण में गौरी शंकर मंदिर स्थित है। मंदिर में देखरेख के लिए एक परिवार भी रहता है। सोमवार रात एक संदिग्ध युवक मंदिर में घुस गया। जिसकी जानकारी देखरेख करने वाले परिवार को लग गई। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने युवक के मंदिर में चोरी करने के उद्देश्य से आना बताया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच की। साथ ही युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- अराजकतत्वों ने शिवलिंग किया क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं में रोष यह भी पढ़ें- वाहन जांच के दौरान टोटो से बरामद हुए मंदिर के आभूषण, पूजा सामग्री व नकदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...