उज्जैन, जनवरी 28 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अजब गजब चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर ने सोला और जूते पहन कर मंदिर पहुंचा, पहले भगवान को प्रणाम किया और माता के पैर छूकर माफी मांगी। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर में 16 लाख रुपये के चांदी के आभूषण पार कर दिए। इस सनसनीखेज चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक चोर माताजी को प्रणाम कर पैर छूता है और फिर करीब 4 किलो से अधिक रजत आभूषण चोरी कर फरार हो जाता है। सूचना मिलने के बाद घट्टिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना प्रभारी करण खुवाल का कहना है कि साइबर सेल और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। उज्जैन जिले से 30 किलोमीटर दूर घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम नजरपुर में स्...