बदायूं, जून 22 -- नगर के मोहल्ला नंबर 08 साहबगंज स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घुसकर मंदिर परिसर में तोड़फोड़ का प्रयास किया। हनुमान जी की वेदी पर लगी कांच की सुरक्षा शीट तोड़कर मूर्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक मंदिर में घुस गए और हनुमान जी की वेदी पर लगा कांच तोड़ दिया। आरोप है कि उन्होंने मूर्ति को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घटना देख स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और उन्हें मंदिर के अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...