एटा, अप्रैल 6 -- गांव वलीदादपुर में माता रानी के मन्दिर से चोर अष्ठधातु, चांदी की दो माता रानी की मूर्ति, एक कुंतल पीतल के घंटे चोरी कर लिए। जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और घटना को रोष व्यक्त किया। मौके पर सकरौली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सकरौली थाना क्षेत्र गांव वलीदादपुर में 250 वर्ष पुराना एक माता रानी का मन्दिर है। मंदिर में एक अष्ट धातु, दूसरी चांदी की मूर्तियां स्थापित थी। साथ ही भक्तों द्वारा चढ़ाएं गए कुंतल के पीतल के घंटे भी लटके हुए थे। रविवार रात को चोर आए और मंदिर में घुसकर मूर्ति और घंटा चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह भक्त मंदिर पूजा करने पहुंचे। मंदिर के दरवाजे खुले दिखे। आशंका होने पर अंदर जाकर देखा। मन्दिर से दुर्गा माता की मूर्ति और पीतल के घंटे नहीं मिले। जानकारी होने पर सैंकड़ों की तादाद में स्थानीय ...