सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में कृपाण लेकर मंदिर परिसर में घुस गया। युवक को कृपाण लहराते देख वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। घटना के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए और साहस का परिचय देते हुए युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि वह मंदिर में कृपाण लेकर क्यों घुसा। सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...