नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे और यहां SEM (विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट) कोर्ट के सामने पेश हुए। अंदर जाते समय मीडिया से बात करते हुए पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा 'हम लोग अपना पक्ष रखेंगे.. बाकी देखते हैं जो होता है।' इस दौरान उनके साथ पार्टी के दो अन्य प्रमुख लीडर अजिंक्य शिंदे और रत्ना सिंह भी साथ थे। SEM कोर्ट में हुई पेशी के बाद सौरभ दास ने कोर्ट की मर्यादा का ध्यान रखते हुए अंदर हुई कार्यवाही के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया। बाहर निकलते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए दास ने कहा, 'मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि एग्जीक्यूटिव कोर्ट में चल रही कार्यवाही का सम्मान करें, हम इस कार्यवाही के बारे में मी...