एक संवाददाता, अगस्त 26 -- भारत-नेपाल सीमा पर बसे महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक शहर रक्सौल के लिए हवाई कनेक्टिविटी की दिशा में बड़ी प्रगति सामने आयी है। प्रस्तावित रक्सौल एयरपोर्ट के उड़ान क्षेत्र में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के ओएलएस सर्वे के दौरान करीब 454 संरचनाओं की पहचान हुई है। अब इन संरचनाओं के सत्यापन और नियमों के अनुरूप कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गयी है। एयरपोर्ट परियोजना के लिए यह प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि उड़ान क्षेत्र में मौजूद ऊंची संरचनाएं विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान सुरक्षा के लिहाज से बाधा बन सकती हैं। एएआई की रिपोर्ट के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है।शहर के 12 वार्डों में 83 संरचनाएं रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में ओएलएस सर्वे के दौरान 83 संरचनाएं नि...