उरई, मार्च 19 -- कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूड़ा में स्थित मां सिंह वाहिनी मंदिर परिसर की भूमि को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया है कि एक गैर-हिन्दू समुदाय के व्यक्ति द्वारा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनती जा रही है। गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधियों ने एसडीएम कोंच ज्योति सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि मंदिर के आसपास की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा धीरे-धीरे अतिक्रमण किया जा रहा है। साथ ही मंदिर परिसर में लगे रिबोर (नलकूप) में समर (मोटर) डालकर उसका निजी उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। संगठन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.