साहिबगंज, मार्च 30 -- मंडरो। मिर्जाचौकी स्थित हाजीपुर नयाटोला चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह मंदिर जमीन दाता उचित लाल मंडल का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। वे धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे । मंदिर के लिए भूमि दान कर उन्होंने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन पर रविवार की देर रात गैलेक्सी मैदान स्थित चैती दुर्गा पूजा पंडाल में समिति के सदस्यों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।उपस्थित सदस्यों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। दिवंगत का अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर विधि-विधान से हुआ। अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.