बिजनौर, सितम्बर 2 -- श्री हाथी वाला मंदिर नहटौर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक ध्वज परिवर्तन किया गया। नए ध्वज पर प्रकाश की स्थापना की गई। वक्ताओ ने कहा कि धर्मध्वजा सदैव हमारे सनातन धर्म, आस्था और गौरव का प्रतीक रही है। देवाधिदेव महादेव प्रभु की कृपा बनी रहे और मंदिर परिसर सदैव भक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा से आलोकित रहे। इस अवसर पर माणिक वर्मा अध्यक्ष विहिप, मोहित भारद्वाज, अमन, कमल चौधरी, रितेश अग्रवाल आदि श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...