हरदोई, दिसम्बर 15 -- बेहटागोकुल। ग्राम सुरजीपुर स्थित बाला जी धाम पर प्रस्तावित रामकथा को लेकर आयोजकों को अनुमति नहीं मिल रही है। पिछले दस सालों से लगातार गांव के सहयोग से यहां रामकथा का आयोजन होता रहा है पर इस वर्ष आयोजन की परमिशन को लेकर आयोजक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। आयोजक अमित सिंह ने बताया कि बाला जी धाम सुरजीपुर में 26 दिसंबर से दसवीं रामकथा का आयोजन प्रस्तावित है। कथा के व्यास पंडित संतोष मिश्रा होंगे। इसके लिए उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व शाहाबाद एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था, जिसे संबंधित थाना बेहटा गोकुल को भेज दिया गया। इसके बाद जब वह थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी से मिले तो उन्होंने परमिशन देने से इनकार कर दिया। आयोजन की तिथि नजदीक आने के बावजूद स्थिति स्पष्ट न होने से आयोजक और ग्रामीणों में असमंजस ...