मंदिर पर बैठे युवक की लात-घूसों से पिटाई
मिर्जापुर, मई 31 -- जमालपुर। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी निक्की ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने बताया कि गांव के दैत्रावीर मंदिर के पास बैठा था। गांव के कुछ लोग पहुंच कर लात घूसों से पिटाई करने लगे। वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष जमालपुर अमित कुमार ने बताया कि युवक से मारपीट का मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो युवक घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.