बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती। सोनहा पुलिस ने समय माता मंदिर पर बकरे की बलि देने के आरोपी के खिलाफ केस पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि बुधवार को समय माता मंदिर पर बकरे की बली देने के आरोपी रामध्यान निवासी आमा थाना सोनहा को गिराफ्तार कर लिया गया है। इस संबध में बीएनएस की धारा 298 के ततह मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसएसआई द्वारिका प्रसाद चौधरी और हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार दुबे शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...