मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैसहिया टोला मोहल्ले में एक भाजपा नेता पर मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बीती रात स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मंदिर पर कब्जा करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- मदरसे में जड़ा ताला, फरार मौलाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...