रांची, मार्च 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो रविवार को देलबेड़ा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के समीप स्वर्णरेखा नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल से जुड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सड़क का निर्माण मंदिर परिसर से होकर नहीं किया जाएगा, बल्कि मंदिर के किनारे की ओर से सड़क बनाई जाएगी, ताकि मंदिर की पवित्रता और परिसर सुरक्षित रहे। निरीक्षण के दौरान सुदेश महतो ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर देते हुए संवेदक को निर्देश दिया कि पुल निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और बिना किसी लापरवाही के पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्...