गोपालगंज, दिसम्बर 22 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के साथ सेल्फी लेना भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय को भारी पड़ गया। सेल्फी लेने के दौरान किसी ने उनका मोबाइल फोन चुरा लिया। रितेश पांडेय ने चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाला जा रहा है। घटना के समय मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...