बलिया, जून 21 -- बांसडीह। कोतवाली पुलिस ने आदर गांव स्थित बाबा भंजनेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से ढाई माह पहले चोरी हुए टुल्लू पंप को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टुल्लू पंप भी बरामद किया है। मंदिर परिसर से 27 मार्च की रात चोरी हो गई थी। मंदिर पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। शनिवार की देर रात एसआई अनूप कुमार सदल-बल गश्त पर थे। इस दौरान देवडीह नहर पुलिया के पास से देवडीह गांव निवासी श्रवण नट को पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...