मंदिर परिसर में स्नानागार का शिलान्यास
लातेहार, जून 2 -- बारियातू। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री रामजानकी मंदिर परिसर में स्नानागार का शिलान्यास किया गया। मौके पर जिप सदस्य रमेश राम,भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार शर्मा,देवनंदन प्रसाद,महेंद्र प्रसाद,किशोर प्रसाद ने पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच सयुंक्त रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास संपन्न कराया। शिलान्यास के पश्चात जिप सदस्य ने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य कार्यक्रम में स्नान के लिये सुविधा सुलभ होगी। यह कार्य 15वीं वित्त योजना से संवेदक खुशबू सिंह के द्वारा कराई जाएगी। जिप सदस्य ने निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश भी दिया। मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, बलदेव प्रसाद,कामेश्वर प्रसाद, जतन प्रजापति,मंदीप पासवान,अमन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.