सासाराम, अप्रैल 25 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैता बहोरी गांव में शनिवार को खेतों में अचानक लगी आग से वैकुंठ धाम आश्रम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भारी नुकसान हो गया। आग फैलते हुए मंदिर परिसर में रखी लकड़ियां, पूजा-पाठ में उपयोग होने वाले बर्तन तथा मंदिर की सजावट का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...