एटा, मई 26 -- काली मंदिर में पूजा करने आने वाले भक्तों पर रास्ते में बैठकर ताड़ी पीने वाले परेशान कर रहे है। आरोप है कि ताड़ी पीकर हुडदंग मचाते है। इससे महिलाएं मंदिर जाने में डर रही है। औंछा मार्ग पर सकीट नगर से कुछ दूरी पर सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन माता काली का मन्दिर स्थापित है। दूर-दूर से भक्त मन्दिर पर पूजा पाठ करने आते है। महिलाएं भी मंदिर पर आती है। कुछ दिन से भक्तों को पूजा पाठ करने में परेशानी आ रही है। कुछ लोग मन्दिर परिसर में ही बैठकर ताड़ी बेच रहे हैं और ताड़ी पीने वाले लोग ताड़ी पीकर हुड़दंग करते हैं, जिससे पूजा पाठ के लिए आने वाले भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मंदिर पुजारी डालचंद्र ने बताया काफी मना करने पर भी ताड़ी पीने वाले व बेचने वाले लोग मान नहीं रहे हैं। मन्दिर परिसर में गंदगी फैला रहे है जिससे परेशान बने हुई ...