गोरखपुर, जून 2 -- चौरीचौरा। तरकुलहा मंदिर पर सोमवार को देवी दर्शन के लिए आई झंगहा क्षेत्र की राजधानी निवासिनी लक्ष्मी का पर्श मोबाइल, मंगलसूत्र, पैसा मन्दिर परिसर में कहीं गिर गया था। महिला परेशान हो गई थी। उसने पुजारी दिनेश त्रिपाठी व पुलिस को बताया। पुजारी ने अन्य कार्यकर्ताओं को ढूंढने के लिए लगाया। थोड़ी देर बाद मंदिर के पास गिरा हुआ मोबाइल, पर्श आदि मिल गया और महिला को सौंप दिया गया। महिला ने धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...