गाजीपुर, मई 21 -- गाजीपुर(मरदह)। विकास खंड बिरनो के ग्राम सभा भड़सर में काली माता मंदिर एवं खरगा माता मंदिर के परिसर में स्थान खाली है। जिसपर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल बनवाने के लिए भूमि को चिंहित किया गया है। जिसके खिलाफ गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। चेतावनी दी गयी दूसरे स्थान पर अस्पताल बनवाया जाय। कहा कि प्रशासन की ओर से स्थान चिंहाकन दूसरे जगह पर किया जाय। इसमें तत्कला प्रशासन की ओर से बदलाव नहीं किया गया तो ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...